अंतर्राष्ट्रीय
05-Feb-2025


वॉशिंगटन (ईएमएस)। स्पेन की सरकार ने कर्मचारियों के हफ्ते में काम के घंटों में कटौती करने का फैसला लिया है। कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में श्रम मंत्री योलांडा डियाज ने प्रस्ताव को पेश किया। इस प्रस्ताव में हर हफ्ते काम के घंटों को 40 से घटाकर 37.5 घंटे करने का फैसला हुआ है, इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब प्रस्ताव को संसद में पेश किया जाएगा। लेकिन नौकरी देने वाले कंपनियों के संगठन ने प्रस्ताव का विरोध किया था। हालांकि इसके बावजूद भी मंत्री डियाज ने प्रस्ताव को पेश किया। डियाज स्पेन की कट्टर वामपंथी पार्टी सुमार की नेता है। ये पार्टी स्पेन की गठनबंधन सरकार का हिस्सा है। श्रम मंत्री डियाज स्पेन सरकार में डिप्टी पीएम भी हैं। श्रम मंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव का मकसद काम के घंटों के कम करके कर्मचारियों की गुणबत्ता को बढ़ाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। विधेयक को अभी संसद की मंजूरी मिलना बाकी है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के नेतृत्व वाली सरकार के संसद में स्पष्ट बहुमत नहीं है। इस विधेयक को पारित कराने के लिए उन्हें छोटी पार्टियों का समर्थन लेना होगा। लेकिन ये इतना आसान नहीं होता है। ये पार्टियां विधेयक को लेकर अलग-अलग मांग कर रही है। इसके बाद उनके बीच संतुलन बिठाना सांचेज के लिए अहम चुनौती होगी। आशीष दुबे / 05 फरवरी 2025