क्षेत्रीय
05-Feb-2025


भोपाल(ईएमएस)। शहर के गौतम नगर थाना इलाके में परिचित युवक द्वारा ब्यूटीशियन के साथ मारपीट किये जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि आरोपी ने पीड़िता से रकम उधार ली थी, जिसे मांगने को लेकर ही उनके बीच विवाद हुआ था। थाना पुलिस के अनुसार चौकसे नगर में रहने वाली कंचन गांधी पति सुनील गांधी (50) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ब्यूटीशियन का काम करती है। उन्होनें परिचित आरोपी नदीम खान को कुछ महीने पहले पैसे उधार दिये थे। काफी समय बीतने पर भी आरोपी ने रकम नहीं लौटाई थी। दो दिन पहले वह तकाजा करने के लिये नदीम के घर गई थी। उस समय आरोपी नहीं मिला, लेकिन महिला के घर आने की जानकारी मिलने पर नदीम उसी दिन रात करीब साढ़े 7 बजे उसके घर आ धमका। आरोपी ने घर आकर तकाजा करने की बात को लेकर उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज करनी शुरु कर दी। महिला ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने हाथ-मुक्कों से उनके साथ मारपीट कर डाली। बाद में मामला पुलिस थाने जा पहुंचा, जहॉ आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। जुनेद / 5 फरवरी