नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में 13 हजार 766 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट और तमिलनाडु की इरोड सीट के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 1.56 करोड़ से ज्यादा मतदाता 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला छह बजे तक ईवीएम में कैद कर देंगे। दिल्ली में 13 हजार 766 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट और तमिलनाडु की इरोड सीट के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार की योजनाओं के दम पर एक बार फिर सत्ता में आने का दावा कर रहे हैं। वहीं, 25 साल से अधिक समय के बाद भाजपा फिर से दिल्ली में सरकार बनाने के दावे कर रही है। राजधानी में 2013 तक 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने भी इस बार पूरी ताकत झोंक रखी है। पिछले 2 चुनाव में उसे एक भी सीट नहीं मिली है। चुनाव आयोग ने मतदान कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35 हजार 626 जवान और 19 हजार होमगार्ड तैनात किए हैं। करीब 3000 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। इनमें से कुछ जगह ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। 733 पोलिंग बूथ उनको ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने क्यूएमएस ऐप लॉन्च किया है। इससे मतदाता अपने पोलिंग बूथ पर भीड़ की जानकारी ले सकेंगे। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/05/फरवरी /2025