इन्दौर (ईएमएस) श्री राधारमण मंदिर फिनिक्स टाउन कैलोद हाला में पांचवां वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन अखंड रामायण पाठ और दूसरे दिन श्री राधारमण सरकार का पूजन-अभिषेक और सहस्त्र नामों से अर्चन किया। पंडित प्रकाश जोशी व भावेश जोशी द्वारा यजमान पंडित देवेंद्र जोशी, श्याम पांचाल, विनय तिवारी, प्रवीण शर्मा सपत्नी विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हवन करवाया। इसके बाद महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिन मालवीया, दिनेश सिंह ठाकुर, नीरज शर्मा, नितेश मंत्री, राहुल शर्मा, सुनील राजपूत, निशाद नायक, सुनील कुशवाह, दीपक नायक, भूपेंद्र सिंह, संजय गुर्जर, सौदान सिंह गुर्जर, कपिल पाठक, सुरेंद्र परमार, अभिषेक मित्तल, श्री श्याम बाबा मंडल से राजेश पांचाल, ब्रजानंद पचौरी, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे। आनन्द पुरोहित/ 05 फरवरी 2025