इन्दौर (ईएमएस) प्रदेश के शासकीय कार्यालयों, पुलिस थानों, न्यायालयों में प्रदेश के मूक-बधिर दिव्यांगजन अब अपनी बात साइन लैंग्वेज के जरिए अधिकारी कर्मचारियों को आसानी से समझा सकेंगे। इसके लिए सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा भारतीय सांकेतिक भाषा में साइन लैंग्वेज पर आधारित एक QR कोड जारी किया गया है। इसके माध्यम से Deaf Can Foundation प्रत्येक मूक-बधिर आवेदक को एक साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी। जो उनकी बात संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को सामान्य भाषा में समझा सकेंगे। दिव्यांगों को यह सुविधा नि:शुल्क प्राप्त होगी। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन-कल्याण डॉ. आर.आर. भोंसले ने साइन-लैंग्वेज QR कोड का विमोचन किया। आनन्द पुरोहित/ 05 फरवरी 2025