राज्य
05-Feb-2025


इन्दौर (ईएमएस) आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने अपने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है और मृतक व्यक्ति मजदूरी का काम करता था। आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार में रहने वाले सतीश पिता जामसिंह परमार उम्र पैंतीस साल निवासी मूसाखेड़ी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। सतीश मजदूरी करता था। उसके परिवार में तीन बच्चे है। दोपहर में काम से वापस आने के बाद उसने फांसी लगाई। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि परिवार में किसी से कोर्ट मनमुटाव या विवाद की स्थिति नहीं थी वहीं सतीश का किसी से कोई विवाद भी नहीं था हां उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण वह कई परेशानियों से जूझ रहा था शायद इसलिए ही उसने अवसाद में आकर यह कदम उठाया।‌ फिलहाल पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनन्द पुरोहित/ 05 फरवरी 2025