क्षेत्रीय
05-Feb-2025


ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर के नई सड़क स्थित जानकी वल्लभ मंदिर में चार दिवसीय ब्रह्मोत्सव रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 6 से 9 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव दक्षिण भारत पद्धति से नागोरिया पीठाधिपति विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में होगा। ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन भगवान वेंकटेश की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे भगवान शंकर एवं शेषावतार रामानुजस्वामी का अभिषेक किया जाएगा। शुक्रवार को भगवती महालक्ष्मी का अभिषेक एवं रात्रि 8 बजे से मंदिर प्रांगण में मंगलगिरी पर महालक्ष्मी की मंगलयात्रा निकलेगी। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे भगवान जानकी वल्लभ का अभिषेक और रात्रि 8 बजे से मंगलगिरी पर भगवान की मंगल यात्रा निकलेगी। 9 को सुबह सुबह 10 बजे भगवान वेंकटेश का अभिषेक होगा। दोपहर किया जाएगा एवं 3 बजे से भगवान वेंकटेश की शोभायात्रा शहर के मुख्य मागों से निकाली जाएगी।