क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक महाप्रभु आद्याचार्य स्वामी रामचरण महाराज के 305 वें प्राकट्य महोत्सव पर लक्ष्मीगंज रामद्वारा में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन 9 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा। इसमें वतर्मान पीठाधीश्वर रामदयाल महाराज के साथ अन्य संतों का सानिध्य भक्तों को मिलेगा। महोत्सव में संत नरपत राम उदयपुर, संत रामनारायण देवास, संत मनोरथ राम आलोट, संत जग वल्लभराम खालसा, संत मुमुक्षु राम आमेट, संत हरसुख राम ताल, संत गोविंदराम नागदा, संत राजाराम आहोर, संत रामजी उदयपुर और संत नानूराम खालसा शामिल होंगे। महोत्सव के तहत सभी कायक्रम सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेंगे।