राज्य
04-Feb-2025
...


मनुष्य अपने जीवन में खूब उद्यम करता है और अपने उद्यम के बल पर उपलब्धियां भी अर्जित करता है भोपाल (ईएमएस)। दिगंबर जैन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज के परम प्रभावी सुयोग्य शिष्य, आचार्य श्री समय सागर जी के परम प्रभावक शिष्य, गुणायतन प्रणेता, शंका समाधान प्रर्वतक पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी आज दिगंबर जैन मंदिर टीटी नगर में धर्मसभा के दौरान कहा कि मनुष्य अपने जीवन में खूब उद्यम करता है और अपने उद्यम के बल पर उपलब्धियां भी अर्जित करता है यदि अपने रोजमर्रा की जिंदगी की हिसाब से अपने उपलब्धियां को गिना जाए तो आपके सामने एक लंबी लिस्ट बने । मैंने अपने जीवन में यह पाया, यह पाया, यह पाया, अगर अभी कहा जाए की कागज पेन लो और लिखो कि तुमने अपने जीवन में क्या-क्या पाया जिसे अपनी उपलब्धि के रूप में अभी तक देना है और इसके पीछे आप इतना समय श्रम और शक्ति लगते हैं वह सब चीज आपको देखने में आएगी और आपको लगेगा कि मैं बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन जब गहराई से देखोगें इन सब चीजों में मैंने जो भी अर्जित किया यह मेरे जीवन के उपलब्धि के लायक नहीं है क्योंकि इनमें से एक ही भी वस्तु या एक भी प्रसंग ऐसा नहीं है जो मेरे साथ जाने वाला है । हे क्या बोलों जोड़ा हुआ धन हैं कमाया हुआ नाम बढ़ाया हुआ प्रभाव और बनाई हुई पहचान धन लाभ प्रभाव और पहचान यह कुछ भी मेरी उपलब्धि के रूप में गिने जाने योग्य नहीं है क्योंकि यह सब चीज यही छूट जाने वाली अपने जीवन की उपलब्धि के रूप में किस गिने इतना सब कुछ हुआ और इसे भी यदि अपने उपलब्धि के रूप में गिन सके तब इनका अर्थ है क्या, ये सबकुछ शून्य हो जान है। उक्त जानकारी पंचकल्यानक समिति प्रवक्त सुनील जैनाविन ने दी। -9 फरवरी को पंचकल्याण के पात्रों का चयन होगा सुनील जैनाविन बताया कि मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज और मुनि संघ के साथ दिगंबर जैन मंदिर टीटी नगर (स्मार्ट सिटी) में विराजमान है। 15 फरवरी से मुनिश्री के मंगल सानिध्य में होने वाले पंचकल्याण के महोत्सव होने जा रहा है। 9 फरवरी को पंचकल्याण के पात्रों का चयन किया जायेगा। छह दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव में मुनिश्री ससंघ के सान्निध्य में और इंदौर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र. अभय भैयाजी और सह-प्रतिष्ठाचार्य पं. प्रकाश जैन (छोटू भैया) के निर्देशन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव विश्वशांति महायज्ञ हेतू मुख्य पात्रों का चयन किया जायेगा।