मनोरंजन
04-Feb-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी वेट लॉस जर्नी से न केवल अपने जीवन को बदला, बल्कि फिटनेस के मामले में भी एक मिसाल पेश की। अर्जुन कपूर का बचपन मोटापे से भरा हुआ था। स्कूल के दिनों में उनका वजन काफी ज्यादा था और किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि यही लड़का एक दिन बॉलीवुड का सफल एक्टर बनेगा। हालांकि, जैसे ही अर्जुन बड़े हुए, उन्होंने अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू किया और अपनी फिटनेस यात्रा की शुरुआत की। उनका मानना था कि अगर वह फिट होंगे, तो यह न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा, बल्कि उनके करियर के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। अर्जुन कपूर ने खुद कई इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने 50 किलो वजन घटाया था। यह जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन अर्जुन ने यह कठिन कार्य किया। उन्होंने बताया कि इस बदलाव के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और सही डाइट फॉलो की। अर्जुन को अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करने में लगभग तीन साल लगे। इस दौरान उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत की और अपनी डाइट पर भी कड़ा नियंत्रण रखा। जब अर्जुन अपना वजन घटा रहे थे, तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। यह सफर उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत की और खुद को फिट किया। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा की थीं। उन्होंने कहा कि वजन कम करना आसान नहीं है, इसके लिए डेडिकेशन और मेहनत दोनों की आवश्यकता होती है। अर्जुन हमेशा अपने ट्रेनर के साथ घंटों वर्कआउट करते थे और कभी अपनी डाइट को हल्के में नहीं लिया। यही कारण था कि उनका वजन घटा और तीन साल बाद उनकी पर्सनैलिटी में बदलाव आ गया। अगर आपका भी वजन ज्यादा है और आप इसे घटाने की सोच रहे हैं, तो आप अर्जुन कपूर से प्रेरणा ले सकते हैं। सबसे जरूरी है कि आपको एक मजबूत रूटीन फॉलो करना होगा। अर्जुन कपूर की तरह, आप भी मेहनत, डेडिकेशन और सही रूटीन के साथ अपना वजन कम कर सकते हैं और फिटनेस के मामले में किसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं। मालूम हो कि आजकल की तेज़-तर्रार जिंदगी में ज्यादातर लोग ओवरवेट होते हैं और फिट रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार सफल नहीं हो पाते। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से फिटनेस का सही रास्ता अपनाया और सफलता पाई। सुदामा/ईएमएस 04 फरवरी 2025