अहमदाबाद(ईएमएस)।गुजरात सरकार ने 68 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण और पदोन्नति आदेश जारी किए, जिसमें अहमदाबाद के नए नगर आयुक्त के रूप में बिपिन चंद्र पाणि की नियुक्ति शामिल है। 54 अधिकारियों का स्थानान्तरण और 14 को पदोन्नति राज्य सरकार ने 54 आईएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण किया और 14 अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नवीन पदस्थापना दी है। एम. बंछानिधि पाणि को अहमदाबाद नगर आयुक्त बनाया गया, जो थेनारासन की जगह लेंगे। अवंतिका सिंह को जीएसीएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। एम. थेनारासन को खेल और युवा विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। मिलिंद तोरवणे को जीएसपीसीके एमडी की जिम्मेदारी दी गई। अनुपम आनंद को परिवहन आयुक्त बनाया गया। अन्य बड़े बदलाव आईएएस पी.स्वरूपण को उद्योग आयुक्त बनाया गया। डॉ. विनोद राव को श्रम और कौशल विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। राहुल गुप्ता को जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया। रम्या मोहन को जीयूडीसी का एमडी नियुक्त किया गया। प्रवीण सोलंकी को महात्मा गांधी श्रम संस्थान का महानिदेशक बनाया गया। संदीप सांगले को खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई। अहमदाबाद जिला कलेक्टर डी. प्रवीणा को जीआईडीसी में ट्रान्सफर कर दिया गया और उन्हें सुपर टाइम स्केल पर पदोन्नति दी गई है। ईएमएस / 01 फरवरी, 2025