अंतर्राष्ट्रीय
18-Jan-2025
...


ब्राजिलिया,(ईएमएस)। अफ्रीका महाद्वीप के नाइजीरिया को औपचारिक रूप से ब्रिक्स का पार्टनर सदस्य बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, ​​कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान के साथ नाइजीरिया ब्रिक्स का 9वां ऑफिशियल पार्टनर बन गया है। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्राजील सरकार ब्रिक्स की अपनी अस्थायी अध्यक्षता का इस्तेमाल करते हुए पार्टनर देश के तौर पर नाइजीरिया के ऑफिशियल एंट्री की घोषणा की। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दुनिया की छठी बड़ी आबादी और अफ्रीकी महाद्वीप की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था होने के नाते नाइजीरिया के हित अन्य ब्रिक्स देशों से मेल खाते हैं। नाइजीरिया ने ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर ग्लोबल साउथ को मजबूत करने और ग्लोबल ऑर्डर में सुधार लाने का प्रयास किया है। पिछले साल रूस के कजान शहर में आयोजित ब्रिक्स समिट में 13 देशों को पार्टनर देश का दर्जा दिया गया था। इनमें से अब तक 9 देश औपचारिक तौर पर इसके पार्टनर देश बन गए हैं।