राष्ट्रीय
18-Jan-2025
...


-फिल्म से निवेशक बने अभिषेक बच्चन ने मेक इन इंडिया पर की बात मुंबई,(ईएमएस)। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने निवेश रणनीति और मेक इन इंडिया पहल के प्रति अपनी गहरी रुचि पर एक साक्षात्कार में चर्चा की। अभिषेक ने कहा यह पहल उनकी उद्यमिता यात्रा का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जो चीज़ उन्हें पिछले पांच-छह सालों से सबसे ज़्यादा उत्साहित कर रही है, वह है मेक इन इंडिया जो बहुत प्रेरित कर रही है, क्योंकि अब वह समय है जब हम खुद को दूसरों से कमतर समझते थे। अब हम जो भी करते हैं, उसमें हम मार्केट लीडर हैं। अभिषेक बच्चन ने उपभोक्ता ब्रांड्स में निवेश किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय व्यापार क्षेत्र में जो नई ऊर्जा और आत्मविश्वास आया है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह बदलाव पहले की सोच से बिल्कुल अलग है, जब यह धारणा थी कि नवाचार सिर्फ विदेश से आ सकता है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब यह धारणा थी कि शायद तब जब मैं किशोर था और यूरोप व अमेरिका में पढ़ाई कर रहा था कि अगर आपको सबसे आगे रहना है, तो वहीं जाना होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अभिषेक ने बताया कि आज भारतीय कंपनियां न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही हैं। मेक इन इंडिया ने भारतीय उद्योगों को आत्मनिर्भर बनने और दुनिया में अपनी जगह बनाने का मौका दिया है। इसलिए आज हमारे देश में विकास के रास्ते पर है। सिराज/ईएमएस 18जनवरी25