अंतर्राष्ट्रीय
मोरक्को (ईएमएस)। स्पेन जाने की कोशिश कर रहे 80 प्रवासियों को ले जा रही एक नौका मोरक्को के पास पलट गई, इसमें 40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत हुई है। प्रवासी अधिकार समूह ने बताया कि 50 से ज्यादा प्रवासियों के डूबने की आशंका है। मोरक्को के अधिकारियों ने पहले एक नौका से 36 लोगों को बचाया था, जो दो जनवरी को मॉरिटेनिया से 86 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी। इन प्रवासियों में 66 पाकिस्तानी भी शामिल थे। आशीष दुबे / 17 जनवरी 2025