लेख
15-Jan-2025
...


शुभ संवत 2081, शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, माघ कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिम तिथि तीज, गुरुवासरे, अश्लेषा नक्षत्र, आदि योगे, वणिक करणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा 22.18, विद्यारंभ, धान्य छेदन व्यापार मुर्हूत, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायक होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, शिक्षक, शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, उत्तमवृत्ति वाला, कुशल वक्ता, संचालक, उद्यमी तथा उत्तम वृत्तिवाला, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल तथा धनी होवेगा। मेष राशि :- धन का व्यय सम्भव है तथा तनाव पूर्ण वातावरण से बचियेगा, ध्यान रखें। वृष राशि :- अधिकारियों के समर्थन से सफलता, कार्यकुशलता से संतोष अवश्य होगा। मिथुन राशि :- चिन्ताऐं कम हों, सफलता के साधन जुटायें तथा शुभ-समाचार अवश्य प्राप्त होगा। कर्क राशि :- बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होवे तथा सुख-समृद्धि के साधन अवश्य जुटायें। सिंह राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष उल्लास होवे तथा भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति अवश्य ही होगा। कन्या राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, संघर्ष से अधिकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। तुला राशि :- कुटुम्ब और धन की चिन्ता बनी रहे, परिश्रम करने से सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वृश्चिक राशि :- प्रत्येक कार्य में बाधा क्लेशयुक्त रखे तथा आर्थिक स्थिति समर्थ के योग्य होगी। धनु राशि :- भावनाऐं विक्षुब्ध रखें, दैनिक कार्यगति मंद रहे, परिश्रम से सफलता मिलेगी। मकर राशि :- तनाव-क्लेश व अशांति, धन का व्यय मानसिक खिन्नता अवश्य होगी। कुंभ राशि :- कार्यकुशलता से संतोष, व्यवसायिक समृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे। मीन राशि :- कुटुम्ब के साथ समय बीते तथा हर्ष-उल्लास अवश्य ही होगा, ध्यान रखें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका