बीजापुर(ईएमएस)। जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की 196 बटालियन की टीम सुबह महादेव घाट से एरिया डॉमिनेशन के लिए जंगल की ओर निकली थी। इस दौरान, बीजापुर घाट के नीचे टीम पर माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली। जवानों की कड़ी कार्रवाई के बाद माओवादी जंगल में भाग खड़े हुए। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। घायल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस) 11 जनवरी 2025