क्षेत्रीय
23-Oct-2024
...


वाराणसी (ईएमएस)। दीपावली त्यौहार के बाद 15 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन वाराणसी में गंगा तट पर किया जाता है। वाराणसी में देव दीपावली की बड़ी ही प्राचीन परंपरा है। देव दीपावली को काशी की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जाता है। देव दीपावली के पूर्व उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की देख - रेख में 12-14 नवंबर, 2024 तक गंगा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर देश के नामी- गिरामी कलाकारों के अलावा बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम को भव्यरूप देने के लिए वाराणसी जिला प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों एवं घाटों के किनारे स्थित भवानों पर 12 लाख दीप जलाने की योजना तैयार की जा रही है। इस बार के कुछ दिए लिक से हटकर होंगे। इस बार 3 लाख दीप गोबर निर्मित होंगे। प्रशासन इसबार गंगा घाटों, भवनो के अतिरिक्त शहर के कुंडो और तालाबों को भी रोशनी से जगमग करेगा । शिव गंगा थीम पर चेतसिंह किला घाट पर लाइट एंड साउंड का कार्यक्रम होगा। विश्वनाथ धाम कोरिडोर के गंगा द्वार के सामने गंगा पार रेती पर अंतराष्ट्रीय फायर शो का प्रदर्शन एवं शिव स्तुति बजेगी। राज्य सरकार नें देव दीपावली को राज्य स्तरीय मेला घोषित किया है,इसलिए राज्य सरकार बजट का भी सहयोग करेगी। डॉ नरसिंह राम /23/10/2024