ज़रा हटके
23-Oct-2024
...


टोक्यो (ईएमएस) । जापान के एक आदमी ने एक नहीं बल्कि 6-6 महिलाओं से रिश्ता रखा हुआ है और यह शख्स इनसे 54 बच्चे पैदाकर रिकार्ड तोडना चाहता है। रायुता वातानाबे नाम के इस शख्स की ज़िंदगी अलग ही लेवल पर है। वो 10 साल से कोई काम नहीं करता और अपनी 4 पत्नियों और 2 प्रेमिकाओं की कमाई खाता है। इतने पर भी उसकी तमन्ना है कि उसके 54 बच्चे हों। आपको बता दें कि उसे 10 बच्चे हो भी चुके हैं। रायुता वातानाबे नाम के इस शख्स की उम्र 36 साल है और वो होकाइडो में रहता है। इस शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है, क्योंकि इसने पिछले 10 साल से कोई नौकरी नहीं की है और अपनी 4 पत्नियों और 2 प्रेमिकाओं की कमाई पर पल रहा है। उसके कुल 10 बच्चे हैं और इनमें से वो तीन पत्नियों और 2 बच्चों के साथ रहता है। वो अपने घर में खाना बनाने से लेकर बच्चे संभालने तक का सारा काम करता है। उसके घर का महीने का खर्च करीब 5 लाख 4 हज़ार से कुछ ज्यादा है, जो उसकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स में बांटा जाता है। वातानाबे की 4 पत्नियां हैं, जिनमें से एक उनके साथ नहीं रहती। इसके अलावा सोशल मीडिया के ज़रिये उसने 2 प्रेमिकाएं भी बना रखी हैं। 6 साल पहले वातानाबे को उसकी प्रेमिका ने धोखा दे दिया था, जिसके बाद उसने डेटिंग ऐप से अलग-अलग लड़कियों को डेट करना शुरू कर दिया। उसका कहना है कि हर पत्नी का अलग कमरा है और वे एक-दूसरे से जलती नहीं हैं। उसकी इच्छा है कि वो 54 बच्चों का पिता बनकर जापान में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड तोड़े। सुदामा/ईएमएस 23 अक्टूबर 2024