राज्य
22-Oct-2024
...


इन्दौर (ईएमएस)। उषा नगर रहवासी संघ महिला संगठन ने करवा चौथ का आयोजन शिव मंदिर में किया। क्षेत्र की महिलाओं ने सामूहिक रूप से चंद्र दर्शन कर अपने पति के हाथों करवा से जल पिया। संगठन की सुधा परवाल ने बताया कि एक दिन पहले ही महिलाओं ने सामूहिक मेहंदी लगवाई। सभी ने चंद्रमा के दर्शन भी एक साथ किए। सभी महिलाएं जोड़े से सम्मिलित हुई। महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की तथा चलनी से अपने पति को निहारा। इस अवसर पर पुष्पा काबरा, शोभना मूंदड़ा, रानू परवाल, मीना लाहोटी, प्रियंका दम्माणी, बबली खटोड़ सहित कई महिलाएं मौजूद थी। उमेश/पीएम/22 अक्टूबर 2024