राज्य
22-Oct-2024


जबलपुर,( ईएमएस)। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि अन्य राज्य में महंगाई भत्ता प्रदेश से अधिक दिया जा रहा है वहीं केन्द्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी हो चुके है और प्रदेश सरकार केंद्र से महंगाई भत्ते के मामले में 7 प्रतिशत पीछे चल रही है , जिससे प्रदेश के कर्मचारी त्योहार के मौके पर मायूस से नज़र आ रहे हैं त्योहार फीका सा पड़ गया है| संगठन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शीघ्र ही केंद्र की भाति प्रदेश मे भी 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते दिये जाने के आदेश जारी कर दीपावली का तोहफा दिया जाए| अध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, हेमन्त ठाकरें, राकेष श्रीवास, दिनेष गौंड़, गुडविन चार्ल्स, फिलिप अन्थोनी, गोपीषाह, एनोस विक्टर, मनमोहन चौधरी, रऊफ खान, अशोक परस्ते, सुरेन्द्र चौधरी, उमेष सिंह ठाकुर, क्रिस्टोफर नरोन्हा, संतोष चौरसिया, विनोद सिंह, राजकुमार यादव, सुधीर अवधिया, धनराज पिल्ले,आदि ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ते बढ़ाया जाकर 53 प्रतिशत किए जाने की मांग की है| सुनील साहू/ मोनिका / 22 अक्टूबर 2024/ 03.02