राज्य
22-Oct-2024


भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है इस पत्र में उन्होंने गौशालाओं के 15 महीने के अनुदान की राशि 350 करोड रुपए जल्द जारी करने की मांग की है। मध्य प्रदेश सरकार ₹600 प्रति गोवंश आहार अनुदान गौशालाओं को देती है। मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2022 से जुलाई 2023 के बीच की अनुदान राशि जारी नहीं की है। गौशालाओं को 350 करोड रुपए दिया जाना है। आर्थिक अभाव से गौशालाओं में गायों को पर्याप्त आहार नहीं मिल पा रहा है। इस पर उन्होंने नाराजी जताते हुए सरकार से जल्द भुगतान करने की मांग की है। एसजे/ 22 अक्टूबर 24