क्षेत्रीय
22-Oct-2024
...


* पांच लोग हुए घायल एक महिला की हुई मृत्यु मौत * एक की हालत गंभीर कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक में आमने-सामने जानलेवा भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में कार कई अनियंत्रित होकर कई फ़ीट दूर सड़क पर जा गिरी, कार और बाइक की इस जानलेवा भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए, वही एक महिला की मृत्यु हो गयी। साथ ही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद राहगीरों की घटनास्थल पर भीड़ लग गयी, कार में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घायलो को उचित इलाज हेतु कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मौके पर कटघोरा पुलिस पहुंच आगे की कार्यवाही कर रही हैं। 21 अक्टूबर / मित्तल