ट्रेंडिंग
21-Oct-2024
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई बार लोग सवाल करते हैं कि जब तीन बार आपकी सरकार बन गई, इतने सुधार कर लिए तो इतनी भाग दौड़ क्यों करते हैं? उन्होंने कहा कि हमने जो सपने देखे हैं, उनको पूरा किए बिना ना चैन है ना आराम। पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल में 125 दिन में किए गए कामों की लिस्ट गिनाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अगले 30 सालों का है 2047 तक विकासशील भारत को विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि हमने 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों के लिए पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। 125 दिनों में पांच लाख घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 90 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए। 12 नए इंडस्ट्रियल नॉट्स को मंजूरी दी है। निफ्टी और सेंसेक्स में ग्रोथ हुई। हमारी विदेशी मुद्रा बढ़ी। भारत की उपलब्धियों की सूची बहुत लंबी है। मैं सिर्फ 125 दिनों की बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत में टेलिकॉम और डिजिटल फ्यूचर पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हुआ। भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर चर्चा हुई। नवीकरणीय ऊर्जा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। यह भारत के साथ जुड़ी उम्मीदों की सूची है। इससे भारत की दिशा और दुनिया की आशा दोनों समझ में आती हैं। ये वह विषय हैं जो आने वाले समय में दुनिया का भविष्य तय करेंगे। इसलिए आज दुनिया के देश भारत आना चाहते हैं। आज भारत में इतना कुछ हो रहा है कि तीसरे टर्म में जो गति भारत ने पकड़ी है उसे देखकर बहुत सी रेटिंग एजेंसियों ने भारत का ग्रोथ फोरकास्ट बढ़ा दिया है। भारत को सबसे ज्यादा जो प्यार करते हैं, ऐसे पारखी एक्सपर्ट यहां मौजूद हैं। वे जिस प्रकार भारत के निवेश को लेकर उत्साहित हैं, उसका बहुत महत्व है। वे ग्लोबल फंड्स् को कहते हैं कि 50 फीसदी फंड भारत के शेयर मार्केट में लगाएं तो इसका बहुत बड़ा मतलब है। भारत एक विकासशील देश है और उभरती हुई शक्ति भी। हम गरीबी की चुनौतियां भी समझते हैं और प्रगति का रास्ता भी जानते हैं। हमारी सरकार नीतियां बना रही है। फैसले ले रही है और नए सुधार कर रही है। सिराज/ईएमएस 21अक्टूबर24 -----------------------