अंतर्राष्ट्रीय
21-Oct-2024
...


- भारतीय को सर्व किया आर्डर तो शख्स देखकर रह गया हैरान, बोलो- थैंक्स प्रेसिडेंट! वॉशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच ट्रंप ने राजनीति से ब्रेक लेकर पेंसिल्वेनिया में मैकॉडॉनल्ड्स स्टोर पर पहुंच गए। दिलचस्प बात ये है कि ट्रंप यहां खाने नहीं फ्राइज बनाने और इसे सर्व करने के लिए गए थे। इस दौरान ट्रंप ने काउंटर पर खड़े होकर एक भारतीय को ऑर्डर सर्व किया तो वह उन्हें देखकर हैरान रह गया। इंटरनेट पर ट्रंप और ग्राहक के बीच हुई भावुक बातचीत को खूब देखा जा रहा है। टेकआउट विंडो पर ट्रंप को देखकर भारतीय शख्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए और एक बार फिर से उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की इच्छा व्यक्त कर दी। वायरल वीडियो में अपने सिग्नेचर सूट के ऊपर एप्रन पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मशहूर फ्राइज को बनाने का तरीका सीखा। इसके बाद वह पैकेट लेकर टेककाउट विंडो पर गए और कस्टमर को दिया। कार के अंदर एक भारतीय मौजूद था, जो ट्रंप को देख हैरान रह गया। उसके साथ कार में एक महिला भी बैठी थी। उसने भारतीय परंपरागत तरीके से हाथ जोड़कर ट्रंप को नमस्ते किया। जैसे ही ट्रंप ने हाथ मिलाते हुए ऑर्डर दिया, भारतीय ग्राहक ने कहा कि थैंक्स, मिस्टर प्रेसिडेंट! आपने हमारे जैसे आम लोगों के लिए यहां आना संभव बनाया। इस पर ट्रंप ने कहा- आप साधारण नहीं हैं। इसके बाद भारतीय शख्स ने आभार प्रकट किया। उसने जोर देकर कहा कि वह एक बार ट्रंप को अमेरिकी चुनावों में जीतते हुए देखना चाहता है। इस दौरान कार में बैठी महिला ने ट्रंप से मजाकिया अंदाज में कहा, हमारे लिए गोली खाने के लिए धन्यवाद। ये वीडियो अब इंटरनेट खूब छाया हुआ है। होजट्विन्स नाम के यूजर ने वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- इस भारतीय को सुनिए जो कह रहा है सभी अमेरिकी ट्रंप से प्यार करते हैं। इस पोस्ट पर यूजर ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक ने लिखा- यह सबसे अच्छी चीज है जो एक भारतीय कर सकता है। एक यूजर ने लिखा, क्या उसे समझ भी आया कि उसने क्या कहा? एक यूजर ने लिखा, वाह, उसका उत्साह तो देखिए। लेकिन रुकिए, एक साधारण व्यक्ति? हां, जाहिर है ट्रंप सभी प्रवासियों को वापस भेज देंगे। हाल ही में कमला हैरिस ने ट्रंप की उम्र को लेकर निशाना साधा था। ट्रंप के बयान को उसी का पलटवार माना जा रहा है। जब रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि हैरिस ट्रंप के बारे में झूठ क्यों बोलती हैं, तो उन्होंने जवाब में कहा कि क्योंकि वह झूठी कमला हैं। सिराज/ईएमएस 21अक्टूबर24