राष्ट्रीय
21-Oct-2024
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उनहोंने हमले में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करना और लोगों के बीच हिंसा एवं आतंक फैलाना मानवता के खिलाफ है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- गांदरबल, जम्मू-कश्मीर में कायराना आतंकी हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोगों की हत्या अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करके आम जनता के बीच हिंसा व दहशत फैलाने जैसे कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध हैं। इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है। उन्होंने कहा कि शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। की। सिराज/ईएमएस 21अक्टूबर24