क्षेत्रीय
20-Oct-2024
...


कोरबा (ईएमएस) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें कर्मियों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोयला मजदूर पंचायत के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह द्वारा निदेशक कार्मिक एसईसीएल को नोटिस दिया गया था कि समय रहते संघ के मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो मुख्यालय में संघ द्वारा 21 अक्टूबर से सामूहिक आमरण किया जाएगा। जिस पर पहल करते हुए मुख्यालय से चारों महाप्रबंधक कोरबा, गेवरा, दीपका व कुसमुंडा क्षेत्र को निर्देश जारी किया गया था कि कोयला मजदूर पंचायत यूनियन के साथ बैठक कर स्थानीय मुद्दों का निराकरण करते हुए मुख्यालय को सूचित किया जाए। इसी तारतम्य में दीपका क्षेत्र में एक बैठक हुई। दोपहर 12 बजे से कुसमुंडा क्षेत्र और सायं 4 बजे से गेवरा क्षेत्रीय मुख्यालय में बैठक हुई। इस अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचे संघ के महामंत्री विनय सिंह का संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। श्री सिंह के साथ संघ के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, गजेंद्र सिंह तवर, सचिव संजय सिंह, गेवरा के अध्यक्ष विमल दास महंत सचिव, रायसिंह तंवर, दिगंबर दास, सुखसागर दास,अशोक पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 20 अक्टूबर / मित्तल