ज़रा हटके
20-Oct-2024
...


-वैज्ञानिकों ने बताई धरती के तबाही की तारीख ब्रिस्टल (ईएमएस)। अगले 250 मिलियन वर्षों में जीवन समाप्त होने की पूरी संभावना है। पृथ्वी के भविष्य को लेकर यह चौकाने वाला दावा किया है वैज्ञानिकों ने। एक शोध के माध्यम से ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी दी है कि एक दिन पृथ्वी पर सभी जीव-जंतु और इंसान नष्ट हो जाएंगे। कंप्यूटर सिमुलेशन तकनीक का उपयोग कर की गई इस रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि अगले 250 मिलियन वर्षों के भीतर पृथ्वी पर जलप्रलय जैसी स्थिति आ सकती है, जिसके परिणामस्वरूप जीवन समाप्त हो जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी पर तापमान बढ़कर 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो जीवित प्राणियों के लिए घातक साबित होगा। रिसर्च के प्रमुख वैज्ञानिक अलेक्जेंडर फ़ार्नस्वर्थ के अनुसार, पृथ्वी का यह तापमान वृद्धि और विलुप्ति का कारण कार्बन डाइऑक्साइड की अत्यधिक मात्रा होगी। जिस प्रकार से इंसान लगातार कार्बन उत्सर्जन कर रहा है, यह घटना और भी जल्द हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी पहले अत्यधिक गर्म होगी, जिससे पानी सूख जाएगा और वातावरण जीवित रहने लायक नहीं रहेगा। इसके अलावा, गर्मी के कारण ज्वालामुखियों का फटना और कार्बन डाईऑक्साइड की अधिकता से सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा, जिससे जीवन का अंत होगा। इस स्थिति में मनुष्य और अन्य जीव-जंतु ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़प कर मर जाएंगे। वैज्ञानिकों की इस चेतावनी के अनुसार, अगर इंसान ने पृथ्वी पर कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित नहीं किया तो यह महाविनाश जल्द ही संभव हो सकता है। फ़ार्नस्वर्थ ने बताया कि 66 मिलियन वर्ष पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिससे डायनासोर समेत कई प्रजातियां समाप्त हो गई थीं। उस समय पृथ्वी के सभी महाद्वीपों का विलय होकर सुपरकॉन्टिनेंट पैंजिया अल्टिमा का निर्माण हुआ था। सुदामा/ईएमएस 20 अक्टूबर 2024