क्षेत्रीय
18-Oct-2024
...


सक्रिय सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ हुआ राजनांदगांव (ईएमएस)। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्यता अभियान अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ चला है। राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 15 अक्टूबर की अंतिम तिथि के बाद भी सभी नेताओं ने सदस्यता अभियान जारी रखा हुआ है, और तय समय 30 अक्टूबर तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का जुनून प्रत्येक नेता में अब दिखने भी लगा है। आगामी नगर निगम चुनाव की दृष्टि से भी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी सदस्यता अभियान में जी जान से लगे हुए हैं, इसके साथ ही अगली कड़ी की शुरुआत करते हुए सक्रिय सदस्यता अभियान का आगाज आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में किया गया। सक्रिय सदस्यता अभियान शुभारंभ अवसर के इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक शर्मा जी, खूबचंद पारख जी, संतोष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, सदस्यता अभियान के प्रभारी सचिन बघेल, राजेन्द्र गोलछा, रविन्द्र वैष्णव, रघुवीर वाधवा, तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, किशुन यदु , रामकुमार गुप्ता, बोधी साहू, बोधन साहू,अजय पटेल, रोमी भाटिया, राकेश अग्रवाल,मुकेश बघेल,गुलशन हिरवानी, सुमीत भाटिया, रविन्द्र रामटेके, हकीम खान, परदेशी सोनबोईर, पप्पी भाटिया,आशु , त्रिगुण टांक, मनोज साहू, सुखलाल धारगावे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। धर्मेन्द्र, 18 अक्टूबर, 2024