क्षेत्रीय
18-Oct-2024
...


० राशि स्वीकृति के लिए पार्षद माया जयेश ठाकुर ने माना आभार डौंडी लोहारा(ईएमएस)। नगर पंचायत डौंडी लोहारा के विकास के लिए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा दिये गए स्वीकृति आदेश के लिए नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने खुशी जताते ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।साथ ही बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए भी आभार व्यक्त किया है। पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर डौंडी लोहारा नगर पंचायत को निर्माण कार्यो हेतु दी गई स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया है तथा डौंडी लोहारा नगर के विकास के लिए कुछ मांगो से संबंधित आवेदन देकर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। माया जयेश ठाकुर ने बताया कि नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने आश्वस्त किया है कि नगर विकास के लिए राशि की कमी नही होने दिया जाएगा। नगर विकास के लिए प्राप्त आवेदनों पर भी सद्भावना पूर्वक विचार किया जाएगा तथा जरूरत के अनुसार स्वीकृति भी प्रदान की जाएगी। पार्षद माया ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में बनी है तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव जब से नगरीय प्रशासन मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं तबसे विकास के लिए राशि की कोई कमी नही हो रही है। इसके पहले 15 वे वित्त आयोग मद से डौंडी लोहारा नगर पंचायत के अनेक वार्डो के विकास के लिए लगभग 80-90 लाख रुपयों की स्वीकृति प्रदान की गई थी और अभी हाल ही में नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। भाजपा सरकार नगरीय निकाय विभाग से लगातार प्राप्त हो रही स्वीकृतियों से नगर के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार नगर विकास के लिए संकल्पित है। नगर के विकास के लिए आवश्यकता पड़ने वाली राशि के लिए प्रदेश सरकार सदैव अपना कोष खुला रखी है। जिससे नगर के विकास में कोई कमी नही आएगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस) 18 अक्टूबर 2024