राज्य
18-Oct-2024
...


बस्ती दक्षिणी क्षेत्र बना चैंपियन, विकास, शिवम, रंजना रहीं अव्वल बस्ती (ईएमएस)। भानपुर के किसान इण्टर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय 68 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार भानपुर पंकज कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड से पुरस्कृत करके उनका हौसला बढ़ाया। जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने किया था। अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत बस्ती दक्षिणी क्षेत्र 243 अंक पाकर ओवर ऑल जिला चौंपियन बना। 145 अंकों के साथ हर्रैया दूसरे, 124 अंकों के साथ भानपुर क्षेत्र तीसरे जबकि 78 अंकों के साथ बस्ती उत्तरी चतुर्थ स्थान पर रहा। एक से अधिक खेलों में चौंपियन रहे खिलाड़ियों को तहसीलदार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के विकास कुमार ने गोला फेंक, चक्का फेंक, हैमर थ्रो में प्रथम स्थान, बिहरा के शिवम यादव ने 100, 200 और 400 मीटर में प्रथम स्थान तथा जनता इंटर कॉलेज बारीघाट लालगंज की रंजना ने 100, 200 और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में रहे शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा, अजय कुमार वर्मा, माता प्रसाद त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, नवनीत पाण्डेय, रमेश गुप्ता, अमित कुमार यादव, अरुण कुमार, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप त्रिपाठी, अमरनाथ मौर्या को पुरस्कृत किया गया। तहसीलदार ने कहा कि खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। विद्यार्थी खेल को कैरियर के रूप में अपनाकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संतोष कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार, वेद प्रकाश द्विवेदी, सरिता यादव, कृष्ण कुमार पाठक, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सुरजीत यादव, सुरेंद्र शुक्ल, संजय कुमार पाण्डेय, राम कृष्ण शुक्ल, विभाकर शुक्ल, राम लखन पाठक, संतोष कुमार मिश्र, अरुण कुमार तिवारी, राजकुमार ओझा आदि उपस्थित रहे। .../ 18 अक्टूबर/2024