खेल
18-Oct-2024


3 ओवर में ही भारतीय टीम से अधिक रन बना दिये बेंगलुरू (ईएमएस)। न्यूजीलैंड ने यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 402 रन बनाकर भारतीय टीम पर शिकंजा कस दिया है। उसे पहली पारी में एक बड़ी बढ़त मिल गयी है। कीवी टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए चार ओवर में ही 58 रन बना दिये। इस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 46 रनों पर ही सिमट गयी थी। इसके बाद उसके बल्लेबाजों ने टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में ही इतने रन बना दिए, जितने भारत ने अपनी पहली पारी में नहीं बनाए थे। इस पूरे मैच में भारतीय टीम सिर्फ तीसरे दिन पहले घंटे में ही तीन विकेट ले पायी। कीवी बल्लेबाजों ने इसके बाद मैच बदल दिया। उसने 78वें से 81वें ओवर के बीच में 58 रन बना दिये। न्यूजीलैंड की पारी का 78वां ओवर आर अश्विन ने किया। कीवी टीम ने इस ओवर में 15 रन बनाए। टिम साउदी ने ओवर में छक्का लगाया जबकि रचिन रवींद्र ने चौका लगाया। पारी का 79वां ओवर रवींद्र जडेजा ने किया इसपर 13 रन बने। रचिन ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। वहीं अगले ओवर में अश्विन आये। इसमें साउदी और रचिन ने 20 रन बना दिये। साउदी ने ओवर में 1 छक्का और दो चौके लगाये। रचिन ने भी एक चौका मारा. इस तरह न्यूजीलैंड ने 78वें से 80वें ओवर में 48 रन बनाए, जो भारत की पहली पारी (46) से भी अधिक थे। गिरजा/ईएमएस 18 अक्टूबर 2024