खेल
18-Oct-2024


बेंगलुरू (ईएमएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारतीय टीम के खिलाफ यहां पहली पारी में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया। साउदी ने टेस्ट मैचों में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। अब सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्डबुक में साउदी नंबर एक पर हो गये हैं। साउदी ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 छक्के लगाये। इसके साथ ही साउदी टेस्ट मैचों में सहवाग से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साउदी ने इस मैच से पहले 89 छक्के लगाए थे जबकि अब उनके छक्के लगाने की संख्या 92 हो गई है। वहीं सहवाग ने 91 छक्के लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स नंबर एक पर हैं उनके नाम सबसे अधिक 131 छक्के हैं। वहीं ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम 107 छक्के हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल और जैक कैलिस 98 और 97 छक्के लगाकर चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। गिरजा/ईएमएस 18 अक्टूबर 2024