राज्य
18-Oct-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में दीपावली की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। कोई 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी मानकर चल रहा है तो कोई एक नवंबर को दीपावली की छुट्टी सोचे बैठा थे। बता दें कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच बने कन्फ्यूजन पर अब विराम लग चुका है। कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली में सभी सरकारी विभागों में 31 अक्टूबर को ही दीपावली की छुट्टी दी गई है। अब कैलेंडर के हिसाब से ही दिल्ली में 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। हालांकि, कुछ लोग 1 नवंबर को दीपावली की छुट्टी मानकर चल रहे थे। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली/ईएमएस/18/अक्टूबर /2024