राज्य
18-Oct-2024
...


कौन बनेगी श्रीमती करवा चौथ का भी आयोजन इन्दौर (ईएमएस) श्री वैष्णो धाम मंदिर बिचौली मर्दाना में सर्वधर्म एवं सामूहिक करवा चौथ महोत्सव रविवार, 20 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर मंदिर में विराजित मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती एवं शिव परिवार का पुष्प फलों से विशेष श्रृंगार होगा। श्री जागृति महिला मंडल की भावना अहलूवालिया, साक्षी दुआ, वन्दना जायसवाल, सरिता छाबड़ा, सरोज राठी, रीटा मनोचा, इन्दिरा दुबे, जयश्री शिन्दे आदि सदस्यों ने बताया कि रविवार, 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करवा चौथ महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। 1001 महिलाएं सामूहिक रूप से करवा पूजन करेंगी एवं कथा सुनेंगी। इस सांस्कृतिक आयोजन में कई मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। करवा चौथ महोत्सव का मुख्य आकर्षण शिव पार्वती पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति तथा कौन बनेगी श्रीमती करवा चौथ 2024 होगा। आनन्द पुरोहित/ 18 अक्टूबर 2024