लेख
18-Oct-2024
...


शुभ संवत 2081, शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, कार्तिक कृष्ण पक्ष, शरद ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिम तिथि दोइज, शनिवासरे भरणी नाम नक्षत्रे दिन के 2.04 तक, सिद्धयोग, गरकरणे, मेष की चंद्रमा, भद्रा रात्रि 10.42 तक, उग्र कर्म, जातकर्म, नामाकरण, औषधि सेवन, व्यापार, वाहन क्रय विक्रय अन्न प्रासन्न मुहूर्त औषधि सेवन मुहूर्त तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ होगी। आज जन्म लिया बालक....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, बैंक कर्मचारी, मार्वेâटिंग मैनेजर, एमबीए-एमसीए करने वाला, धनी-मानी, वक्ता-अधिवक्ता, प्रबंधक तथा प्रशासक होगा। मेष राशि :- कुछ विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे, कुटुम्ब में अशांति का वातावरण बनेगा, समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। वृष राशि :- स्त्री वर्ग की चिन्ता रहेगी, तनाव, क्लेश व अशांति का वातावरण बनेगा, मानसिक उद्विघ्नता बनेगी। मिथुन राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति बनेगी, मानसिक विभ्रम व उद्विघ्नता का वातारण रहेगा, विरोधी परेशान करेंगे। कर्क राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े हुये कार्य अवश्य ही बनेगे, कार्य योजना परिश्रम से पूर्ण होगी। सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष होगा, कार्यवृत्ति में सुधार होगा, परिश्रम से सफलता मिलेगी, कार्य योजना बनेगी। कन्या राशि :- क्लेश व अशांति से कार्य व्यवसाया में बाधा बनेगी, कार्य-व्यवसाय की गति मंद रहेगी, धैर्य से काम लें। तुला राशि :- मानसिक उद्विघ्नता रहेगी, स्वास्थ्य नरम रहेगा, धन व्यय होगा, व्यर्थ भ्रमण होगा, ध्यान देने से कार्य बनेंगे। वृश्चिक राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति से मानसिक बेचैनी रहेगी, व्यर्थ भ्रमण में समय व धन व्यय होगा, सावधान रहें। धनु राशि :- चिन्तायें कम होंगी, इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, तनाव, क्लेश व अशांति से बचें, धैर्य रखकर कार्य बना लें। मकर राशि :- धन का व्यर्थ व्यय होगा, चोट-चपेटादि का भय, सतर्कता से कार्य करें, समय को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। कुंभ राशि :- कार्य कुशलता से संतोष होगा, समृद्धि के योग अवश्य बनेंगे, समय पर कार्य करने से धन लाभ होगा। मीन राशि :- भाग्य का सितारा मंद रहेगा, तनाव, क्लेश व अशांति से बचें, बने कार्यों में अनावश्यक बाधा बनेगी। डॉ़ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका