राष्ट्रीय
17-Oct-2024


अमरावती (ईएमएस)। कौशल विकास घोटाले मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट मिल गई है। इससे चंद्रबाबू को बड़ी राहत मिली है। ईड़ी ने 371 करोड रुपए के कौशल विकास निगम में हुए घोटाले के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। लगभग उन्होंने 50 दिन जेल में बताए थे। उस समय राज्य में जगन मोहन रेड्डी की सरकार थी।  2024 के लोकसभा चुनाव के बाद स्थितियां ने पलटा खाया। केंद्र में चंद्रबाबू नायडू के समर्थन से केंद्र की सरकार बनी। जगन मोहन रेड्डी की सरकार बुरी तरीके से पराजित हुई।उसके बाद जो नए राजनीतिक हालात बने। उसके बाद से माना जा रहा था। जल्द ही वह ईड़ी के आरोपों से मुक्त होंगे। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ने जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी है।जिसके कारण यह माना जा रहा है, चंद्रबाबू नायडू के करियर पर जो ग्रहण लगा हुआ था, अब वह टल गया है। एस जे/17 अक्टूबर24