खेल
17-Oct-2024
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे अब आईपीएल के अगले सत्र में मुंबई इंडियंस के कोच के तौर पर नजर आयेंगे। म्हाम्ब्रे के कोच बनने से पांच बार की विेजेता मुम्बई इंडियंस की टीम को ओर बेहतर होने का भरोसा है। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर म्हाम्ब्रे का कार्यकाल इस साल टी20 विश्व कप के साथ ही समाप्त हो गया था। वहीं मुंबई इंडियंस ने कहा कि म्हाम्ब्रे गेंदबाजी कोच के तौर पर लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं जयवर्धने दो साल के बाद एक बार फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। म्हाम्ब्रे भी इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ रहे हैं। उनके कोचिंग स्टाफ में रहते ही इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2013 में और चैम्पियंस लीग टी20 में 2011 और 2013 में खिताब जीता था। मुंबई इंडिंयस ने सोमवार को जयवर्धने को मुख्य कोच के तौर पर फिर से अपनी टीम में शामिल किया था जिन्होंने 2017 से 2022 के बीच टीम को अपने मार्गदर्शन में तीन जिताये थे। गिरजा/ईएमएस 17 अक्टूबर 2024