अंतर्राष्ट्रीय
21-Sep-2024
...


कीव (ईएमएस)। चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका दावा है कि उसने दो साइबरट्रक को यूक्रेन के खिलाफ जंग के मैदान में उतारा है। साइबरट्रक को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला बनाती है। लोगों को पास अभी तक यह गाड़ी ढंग से पहुंची नहीं लेकिन जंग के मैदान में उतार दी गई है। कादिरोव ने पहले दावा किया था कि मस्क ने साइबरट्रक गिफ्ट की है। लेकिन मस्क ने इसका खंडन कर दिया। मस्क ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। कादिरोव ने कहा कि मस्क ने उसके साइबरट्रक को कथित तौर पर रिमोटली डिस्कनेक्ट कर दिया है। लेकिन इससे मैं परेशान नहीं हूं। मैं अपना काम करता रहूंगा। ये गाड़ियां बिना रिमोट के भी सही ढंग से काम करती हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के खिलाफ मैंने दो साइबरट्रकों को मशीन गैंन से लैस करके यूक्रेन के खिलाफ जंग में भेजा है। जानिए क्या है साइबरट्रक का खासियत... ये मस्क की कंपनी टेस्ला की बैटरी इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक है। एक बार चार्ज करने पर यह 400 से 545 किलोमीटर जाती है। रेंज एक्सटेंडर लगा दिया जाए, तब इसकी रेंज बढ़कर 710 से 755 किलोमीटर तक हो जाती है। इसमें 123 किलोवॉटप्रतिघंटा लिथियन आयन बैटरियां लगी हैं। इसका व्हीलबेस 143.11 इंच हैं। यह ट्रक अधिकतम 180 से 210 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। किसी भी तरह की जगह पर इसकी गति कम नहीं होती। एम2 ब्राउनिंग मशीन गन की ताकत... 1993 से अब तक दुनिया के कई देशों में उपयोग हो रहा है। भारत में एम2एचबी वैरिएंट का उपयोग होता है। यानी एम2 हैवी बैरल का यूज किया जा रहा है। इसका वजन 38 किलोग्राम होता है। इसी मशीन गन का दूसरा वैरिएंट ब्राउनिंग एम1919 का उपयोग केजीएफ 2 फिल्म में किया गया है। एम2 ब्राउनिंग मशीन गन के बैरल की लंबाई 45 इंच है। इसमें .50 बीएमजी कार्टिरेज लगती है। जो 450 से 600 राउंड प्रति मिनट फायर करती है। गोली 890 मीटर प्रति सेकेंड की गति से दुश्मन की ओर बढ़ती है। इसकी रेंज बहुत खतरनाक है। आशीष/ईएमएस 21 सितंबर 2024