राष्ट्रीय
19-Sep-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय विदेश मंत्रालय ने उस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया हैजिसमें कहा गया है कि भारत में बने गोला-बारूद यूक्रेन को निर्यात किए गए हैं, इसे लेकर रूस नाराज है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह रिपोर्ट अटकलों पर आधारित और भ्रामक है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत का सैन्य और दोहरे इस्तेमाल वाली वस्तुओं के निर्यात पर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुपालन का एक बेदाग रिकॉर्ड रहा है। भारत अपने रक्षा निर्यातों को अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को ध्यान में रखते हुए करता है। यह निर्यात अप्रसार और अपने मजबूत कानूनी और नियामक ढांचे के आधार पर किया जाता है। इसमें अंतिम उपयोगकर्ता के दायित्वों और प्रमाणपत्रों सहित प्रासंगिक मानदंडों का समग्र मूल्यांकन शामिल है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत ने कभी रक्षा सौदों से जुड़ा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया, जो नियमों का उल्लंघन करता हो। उन्होंने कहा कि भारत का सैन्य और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के पालन का एक बेदाग ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। भारत अपने रक्षा निर्यातों को अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को ध्यान में रखते हुए करता है। सुबोध\१९\०९\२०२४