राष्ट्रीय
19-Sep-2024


भीलवाड़ा(ईएमएस)। राजस्थान के भीलवाड़ा में मांडलगढ़ थनात क्षेत्र के महुआ गांव में बीती देर रात समुदाय विशेष के मौलाना ने बच्चों से राष्ट्र विरोधी नारे लगवाए। लोगों ने जब ये विवादित नारे सुने तो मौलाना की पिटाई कर दी। इधर, आक्रोशित लोगों ने केबिनों में आग लगा दी। घटना से गांव में माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार, यह मौलाना उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। लोगों को कहना है कि जब से ये महुआ गांव में आया है, तब से गांव का माहौल खराब किया हुआ है। बुधवार को मौलाना कुछ बच्चों को ट्रैक्टर से महुआ गांव की तरफ ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह बच्चों से राष्ट्र विरोधी नारे लगवा रहा था। महुआ में राष्ट्र विरोधी नारे लगने की जानकारी होने ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मौलाना को पकड़ लिया और गांव की चौपाल पर ले आए। यहां पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस घटना के बाद गांव में माहौल गरमा गया। गुस्साए लोगों ने आगजनी की। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुबोध\१९\०९\२०२४