खेल
19-Sep-2024


चेन्नई (ईएमएस)। भारतीय टीम के ऑलराऊंडर रविचंद्रन अश्विन ने आज यहां बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन नाबाद शतक 102 रन बनाने के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अश्चिन 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले विश्व के 12वें खिलाड़ी बन गए हैंं। अश्विन जब मैदान में उतरे तब भारतीय टीम कठिन हालातों में थी पर उन्होंने अपने शतक से टीम को उबार दिया। अश्विन ने जडेजा के साथ करीब 200 रन की साझेदारी कर नया रिकार्ड भी बनाया। अश्विन का यह टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक रहा। 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले अन्य क्रिकेटर हैं। 104 रन : एमसी काउड्रे (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया) 1968। 145 रन : जावेद मियांदाद (पाकिस्तान बनाम भारत) 1989। 149 रन : जी ग्रीनीज (विंडीज बनाम इंग्लैंड) 1990। 105 रन : एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड बनाम विंडीज) 2000। 184 रन : इंजमाम उल हक (पाकिस्तान बनाम इंडिया) 2005। 120 रन : रिकी पोंटिंग (ऑस्टेलिया बनाम साऊथ अफ्रीका) 2006। 143 रन : रिकी पोंटिंग (ऑस्टेलिया बनाम साऊथ अफ्रीका) 2006 131 रन : ग्रीम स्मिथ साऊथ अफ्रीका गिरजा/ईएमएस 19 सितंबर 2024