क्षेत्रीय
18-Sep-2024


रांची(ईएमएस)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने पर खुशी व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐतिहासिक है तथा दूरदर्शी सोच का परिचायक है।पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने जो सुझाव दिए उसकी स्वीकृति मोदी मंत्रिमंडल में आज मिली है।यह निर्णय भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश की चुनाव प्रणाली को मजबूती प्रदान करेगा।देश में बहुमूल्य संसाधनों की बचत होगी. साथ ही विकास योजनाएं सुचारू ढंग से गतिशील बनी रहेंगी।बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है तथा आभार प्रकट किया है। कर्मवीर सिंह/18सितंबर24