क्षेत्रीय
18-Sep-2024


रांची(ईएमएस)।झामुमो ने मोदी कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव वन नेशन, वन इलेक्शन का विरोध किया है।जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी देश को अधिनायक वाद की ले जाना चाहते हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भाजपा की मंशा तो संविधान बदलने तक की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई नहीं बचा सकता।आज का फैसला तय कर दिया है कि इस देश का अगला स्वरूप क्या होने जा रहा है। हर राज्य का अपना-अपना पर्व होता है।राज्य के पर्वों में भी अंतर है।परीक्षाएं चलती है। नौकरियों की प्रक्रिया चलती हैं। ना त्योहार मना पाएंगे ना परीक्षाएं देने देंगे। यह किसने कह दिया कि एक साथ वोटिंग होता तो प्रतिशत बढ़ जाएगा। राज्य की आकांक्षाएं और मुद्दे अलग,सोच अलग होती है। केंद्र के मुद्दे अलग होती है. दोनों को एक साथ नहीं मिला सकते।विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे। जिस आग को लेकर भाजपा चल रही है।वह आग उन्हीं को जलाकर राख करेगी।उन्होंने कहा कि आरएसएस मनुवादी, एकात्म मानववाद, ये गांधी के देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। कर्मवीर सिंह/18सितंबर24