राज्य
16-Sep-2024


मुंबई, (ईएमएस)। शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट को सिडको का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चूँकि कैबिनेट विस्तार अब संभव नजर नहीं आ रहा है इसलिए संजय शिरसाट को अंततः सिडको का अध्यक्ष का पद दिया गया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिरसाट को मंत्री पद देने का वादा किया था और कैबिनेट विस्तार की चर्चा के दौरान शिरसाट का नाम लगातार चर्चा में था, लेकिन अब किसी भी वक्त विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है इसलिए कैबिनेट विस्तार की संभावना नहीं होने से उन्हें मंत्री पद देना संभव नहीं होने के कारण अब उन्हें सिडको के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय/संतोष झा- १६ सितंबर/२०२४/ईएमएस