अंतर्राष्ट्रीय
16-Sep-2024
...


बीजिंग,(ईएमएस)। भारी बारिश के बाद की मार झेल चुके चीन में बेबिनका तूफ़ान ने दस्तक दे दी है। यह तूफान सोमवार को शंघाई के तटीय इलाके से टकराया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पिछले 75 सालों में शंघाई से टकराने वाला सबसे भीषण तूफ़ान है। इस तूफ़ान से लोगों को बचाने शंघाई में हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चीन के मौसम विभाग ने बताया कि बेबिनका तूफ़ान सोमवार सुबह स्थानीय समयनुसार के मुताबिक करीब साढ़े सात बजे शंघाई के तटीय इलाके लिनगैंग से टकराया। सावधानी बरते हुए रविवार की शाम को ही करीब चार लाख से ज़्यादा लोगों को महानगर इलाके से बाहर निकाल लिया गया था। इसके अलावा चोनगामिंग ज़िले से भी नौ हज़ार लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। चोनगामिंग यांग्से नदी के किनारे पर स्थित द्वीप है जो शंघाई का ही एक हिस्सा है। इस तूफ़ान की वजह से चीन में सैकड़ों हवाई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है। तूफान के खतरे को देखते हुए कई हाईवे भी बंद कर दिए गए हैं। सिराज/ईएमएस 16सितंबर24