खेल
16-Sep-2024
...


दुबई (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे और हर्षिता समरविक्रमा को अगस्त माह के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी के लिए नामांकित किया है। दुनिथ ने भारत के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था। जबकि हर्षिता ने आयरलैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ये दूसरी बार है जब दोनो ही पुरस्कार किसी एक देश के खिलाड़ियों को ही मिल रहे हैं। इससे पहले जून में भारत के जसप्रीत बुमराह और और स्मृति मंधाना को महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। दुनिथ ने रेस में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता। हर्षिता ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट और गैबी लुईस की आयरलैंड की जोड़ी को पछाड़ा। हर्षिता ने आयरलैंड में शतकीय पारी खेली थी। दुनिथ को भारत के खिलाफ श्रीलंका के 2-0 से श्रृंखला जीतने के दौरान श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नाबाद 67, 39 और दो रन की पारियां खेलने के अलावा तीसरे मैच में 27 रन देकर पांच विकेट लेने के साथ ही सीरीज में कुल सात विकेट भी लिए थे। यह पुरस्कार शुरू होने के बाद यह पांचवां अवसर है जब श्रीलंका के पुरुष क्रिकेट को यह पुरस्कार मिला है। इससे पहले एंजेलो मैथ्यूज (मई 2022), प्रबाथ जयसूर्या (जुलाई 2022), वानिंदु हसरंगा (जून 2023) और कामिंदु मेंडिस (मार्च 2024) यह पुरस्कार जीत चुके हैं। वेलालागे और हर्षिता ने कहा कि यह पुरस्कार बहुत प्रोत्साहन देने वाला है। गिरजा/ईएमएस 16 सितंबर 2024