ट्रेंडिंग
16-Sep-2024
...


मंगलुरु,(ईएमएस)। कर्नाटक के मंगलुरु में एक मस्जिद पर पथराव करने पर हिंदू संगठन के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पथराव मंगलुरु के बाहरी इलाके में कटिपल्ला तीन ब्लॉक की बद्रीया मस्जिद पर किया गया। बताया जा रहा है कि पथराव करने वाले बाइक पर आए थे। इस हमले से मस्जिद की खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मंगलुरु के बाहरी इलाके सुरथकल के पास कटिपल्ला में रात को लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। घटना रविवार रात हुई। दो बाइक पर चार बदमाश आए और मस्जिद पर पथराव किया। मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना में विश्व हिंदू परिषद के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच शुरु कर दी गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। इस घटना के बाद माहौल को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।