09-Sep-2024
...


भोपाल(ईएमएस)। अशोका गार्डन थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है की घटना से पहले उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले संजय मिश्रा (40) नारिलखेड़ा स्थित किसान पाइप के ऑफिस में नौकरी करते थे। वहीं उनके परिवार के अन्य लोग कैंची छोला इलाके में बने पुश्तैनी मकान में रहते हैं। किन्हीं कारणो से कुछ दिन पहले संजय मिश्रा पत्नी को लेकर अशोक विहार में रहने आए थे। बीती दोपहर करीब 1 बजे संजय का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर वह कमरे में चले गये और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर बाद जब पत्नि ने उन्हें आवाज लगाई लेकिन न तो उन्होनें कोई जवाब दिया और न ही दरवाजा खोला। बाद में जैसै-तैसै दरवाजा खोलने पर देखा तो संजय का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। आसपास के लोगो ने संजय को फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जॉच में सामने आया है कि उनकी पत्नी अलग रहना चाहती थी, जिसके चलते संजय पत्नी को लेकर अशोक विहार आकर रहने लगे थे, लेकिन यहां आने के बाद भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। शुरुआती जॉच में पुलिस को मौके से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी का कारण साफ हो सके। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंपते हुए पुलिस आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 9 सितंबर