खेल
08-Sep-2024
...


पेरिस (ईएमएस)। पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालंप‍िक से भी अधिक पदक जीतकर एक बार फिर अपने को साबित कर दिया है। टोक्यो में जहां 19 पदक मिले थे। वहीं पेरिस में 25 से ज्यादा पदक मिले हैं। पैरालंपिक खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण जीत लिए हैं। पेरिस ओलंपिक में भारत को एक भी स्वर्ण पदक के अलावा कुल 7 पदक से ज्यादा नहीं मिले हैं। 7 पदक टोक्यो ओलंपिक में मिले थे। दूसरी ओर पैरा खिलाड़ियों ने पदकों की जबरदस्त छलांग लगायी हैं। पैरालंप‍िक में शामिल खिलाड़ियों की संख्या भी ओलंपिक से काफी कम है। र‍ियो में भारत के 19 पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 2 स्वर्ण सहित पदक सहित 4 पदक जीते। इसके बाद टोक्यो पैरालंप‍िक में भारत के 54 पैरा एथलीट्स उतरे और इसमें भारत ने 5 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते। वहीं पेर‍िस पैरालंप‍िक में एथलीट्स की संख्या बढ़कर 84 हुई तो पदक भी बढ़े हैं। पेरिस में जहां भारत ने 12 खेलों में हिस्सा लिया। वहीं टोक्यो में भारतीय खिलाड़ी 9 खेलों में ही उतरे थे। भारत ने पेरिस में तीन नए खेलों पैरा-साइक्लिंग, पैरा-रोइंग और ब्लाइंड जूडो में भी भाग लिया और पदक जीते। वहीं इस बार महिला एथलीटों ने पुरुषों से अधिक अच्छा प्रदर्शन किया। टोक्यो में जहां सभी चार बैडमिंटन पदक पुरुषों प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, सुहास यथिराज और मनोज सरकार ने जीते थे। वहीं इस बार पेरिस में तीन महिला खिलाड़ियों थुलासिमथी मुरुगेसन, नित्या श्री सिवन और मनीषा रामदास ने पदक जीते। वहीं केवल दो पुरुष् खिलाड़ी ही पदक जीत पाये। इस बार भारत की 9 महिला खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। पैरालंपिक में बेहतर प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ियों की लगन औ जज्बे के अलावा बेहतर कोचिंग और समर्थन रहा। इसके अलावा खेलों में बढ़ती भागीदारी और बेहतर ट्रेनर और सपोर्ट स्टाफ का भी लाभ मिला। इसके अलावा बेहतर खेल विज्ञान और कोचिंग का इस्तेमाल हुआ। इससे जिससे पैरा-एथलीटों को अपनी क्षमता को अधिकतम करने में सहायता मिली। हाल के वर्षों में भारत सरकार और पैरालंपिक समिति ने पैरा एथलीटों की पहचान, प्रशिक्षण और सपोर्ट के लिए ठोस कदम उठाए है उससे भी लाभ हुआ है। इसमें विशेष रूप से पैरा-स्पोर्ट्स के लिए बढ़ी हुई फंडिंग, कोचिंग संसाधन और बुनियादी ढांचा शामिल है। पेरिस पैरालंपिक के लिए 74 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जबकि टोक्यो पैरालंपिक चक्र के लिए 26 करोड़ रुपये ही थे। खेल मंत्रालय के दखल के बाद पैरालंप‍िक में खेलों की भागीदारी बढ़ी है! ट्रेनर और सपोर्ट स्टाफ भी बढ़ा है। गिरजा/ईएमएस 08 सितंबर 2024