क्षेत्रीय
07-Sep-2024
...


इन्दौर (ईएमएस) दहेज की मांग कर घर से निकाल दिए जाने के बाद अपने मायके में रह रही एक महिला ने पति सहित ससुराल वालों पर महिला थाने में घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज कराया है। जयनंदनी जोशी पति अंकित जोशी उम्र तीस साल निवासी प्रजापत नगर निवासी की शिकायत पर उसके पति अंकित जोशी, सास पुष्पा, ससुर अशोक निवासी ग्राम रहटगांव हरदा, ननद अंजू जोशी निवासी सीहोर व पिंकी शर्मा निवासी भोपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जयनंदनी ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों द्वारा दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर आए दिन प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। बीते दिनों दहेज की मांग कर घर से निकाल दिया, तब से अपने प्रजापत नगर स्थित मायके में रह रही हूं। महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई कर रही है।